बिहार में पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Edited By ,Updated: 03 Jan, 2017 08:48 PM

journalist shot dead in bihar

बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में आज शाम अज्ञात अपराधियों ने एक हिन्दी दैनिक के स्थानीय पत्रकार ब्रज ...

समस्तीपुर : बिहार में समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सलखन्नी गांव में आज शाम अज्ञात अपराधियों ने एक हिन्दी दैनिक के स्थानीय पत्रकार ब्रज किशोर कमल की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिले के सलखन्नी निवासी पत्रकार कमल गांव में ही जब अपने चिमनी ईंट भ_े पर थे उसी समय अज्ञात बदमाशों ने उन पर गोलियां बरसा दीं। उनको करीब सात गोलियां मारी गई हैं। इसके बाद घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है।

मृतक का बड़ा भाई श्याम किशोर कमल माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के जिला कमिटी के सदस्य हैं। घटना के बाद अपराधी मौके पर से फरार हो गए। सूत्रों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है। घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!