संजय कपूर की 30,000 करोड़ संपत्ति पर उठा बवंडर… करिश्मा कपूर बच्चों संग अचानक दिल्ली पहुंचीं

Edited By Updated: 31 Jul, 2025 05:30 PM

karisma kapoor with kids in delhi sunjay kapoor s property

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी फिल्म या इवेंट की नहीं, बल्कि उनके दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की अरबों की संपत्ति को लेकर उठे विवाद की है। बताया जा रहा है कि संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की कंपनी...

 नेशनल डेस्क: बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह किसी फिल्म या इवेंट की नहीं, बल्कि उनके दिवंगत पूर्व पति संजय कपूर की अरबों की संपत्ति को लेकर उठे विवाद की है। बताया जा रहा है कि संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की कंपनी और 10,300 करोड़ की संपत्ति को लेकर परिवार में गंभीर मतभेद चल रहे हैं, और इसी बीच करिश्मा अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ दिल्ली पहुंची हैं।

 अचानक दिल्ली पहुंचीं करिश्मा कपूर, क्या है वजह?
31 जुलाई 2025 की सुबह करिश्मा कपूर और उनके दोनों बच्चों को दिल्ली एयरपोर्ट पर देखा गया, जिससे अफवाहों का बाजार गर्म हो गया है। चूंकि यह दौरा ऐसे समय में हुआ है जब कपूर परिवार में पैसों और संपत्ति को लेकर तनातनी चल रही है, इसलिए सबकी निगाहें इस पर टिक गई हैं। हालांकि, आधिकारिक रूप से करिश्मा की ओर से इस दौरे को लेकर कोई बयान सामने नहीं आया है।

  क्या करिश्मा कपूर ने भी जताया है संपत्ति पर अधिकार?
कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि करिश्मा कपूर ने अपने पूर्व पति की कंपनी या संपत्ति में हिस्सा मांगा है, लेकिन संजय कपूर के परिवार से जुड़े एक करीबी सूत्र ने इस बात का खंडन किया है। सूत्र के अनुसार, करिश्मा का मकसद केवल अपने बच्चों के भविष्य को लेकर है और वे किसी कानूनी हिस्सेदारी की मांग नहीं कर रहीं।

 संजय कपूर की संदिग्ध मौत और परिवार का आरोप
दिल्ली के नामचीन कारोबारी और करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर का निधन 12 जून 2025 को इंग्लैंड में पोलो खेलते वक्त हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खेल के दौरान एक मधुमक्खी उनके गले में चली गई जिससे उन्हें सांस लेने में परेशानी हुई और कार्डियक अरेस्ट हो गया। उनकी इस अप्रत्याशित मौत ने सभी को हिला दिया।

इसके बाद संजय की मां सुरिंदर कपूर ने गंभीर आरोप लगाए हैं कि परिवार के कुछ सदस्य संपत्ति और कंपनी से जुड़ी अहम बातों में उन्हें दरकिनार कर रहे हैं और जबरन दस्तावेजों पर साइन करवा रहे हैं। इससे मामले की संवेदनशीलता और अधिक बढ़ गई है।

  तलाक, एलिमनी और बच्चों की कस्टडी 
करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी 2003 में भव्य समारोह के साथ हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चला। साल 2016 में दोनों ने तलाक ले लिया। करिश्मा ने संजय और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा के आरोप लगाए थे, जबकि संजय कपूर ने उन पर इस शादी को केवल शोऑफ और पैसे के लिए करने का आरोप लगाया था।

तलाक के बाद करिश्मा को दोनों बच्चों की कस्टडी मिली। वहीं एलिमनी के रूप में संजय ने करिश्मा को 70 करोड़ रुपये, एक आलीशान घर और बच्चों के नाम 14-14 करोड़ रुपये के बॉन्ड दिए। इन बॉन्ड्स से करिश्मा को हर महीने करीब 10 लाख रुपये ब्याज के रूप में मिलता है, जो बच्चों की परवरिश के लिए है।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!