सोनिया गांधी से मिले कर्नाटक के सीएम सिद्धरमैया, कैबिनेट विस्तार को लेकर हुई चर्चा

Edited By Updated: 26 May, 2023 08:39 PM

karnataka cm siddaramaiah met sonia gandhi discussed cabinet expansion

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सिद्धरमैया सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से मिले

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शुक्रवार को कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। सिद्धरमैया सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पहुंचकर कांग्रेस के दोनों शीर्ष नेताओं से मिले। मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के संदर्भ में पार्टी के नेतृत्व के साथ चर्चा के लिए इन दिनों दिल्ली दौरे पर हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेताओं ने कर्नाटक मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के साथ बृहस्पतिवार को विस्तृत चर्चा की थी। सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक मंत्रिमंडल में करीब 20 और मंत्रियों को शामिल किये जाने की संभावना है।

राज्य मंत्रिमंडल को अंतिम रूप दिये जाने से पहले एक और दौर की चर्चा की जाएगी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, उप मुख्यमंत्री शिवकुमार और आठ मंत्रियों ने गत 20 मई को शपथ ली थी। हालांकि, मंत्रियों को विभागों का बंटवारा अब तक नहीं किया गया है। कर्नाटक सरकार के मंत्रिमंडल में अधिकतम 34 सदस्य हो सकते हैं।



 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!