Karnataka: तुमकुरु से झील किनारे जली कार में मिले तीन शव, पुलिस ने जताई हत्या की आशंका

Edited By Yaspal,Updated: 22 Mar, 2024 09:18 PM

karnataka three dead bodies found in a burnt car on the lake shore in tumkuru

कर्नाटक के तुमकुरु जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में एक झील के किनारे एक जली हुई कार से बुरी तरह से झुलसे तीन शव बरामद किये गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से तुमकुरु लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है

नेशनल डेस्कः कर्नाटक के तुमकुरु जिला मुख्यालय के बाहरी इलाके में एक झील के किनारे एक जली हुई कार से बुरी तरह से झुलसे तीन शव बरामद किये गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु से तुमकुरु लगभग 70 किलोमीटर दूर स्थित है। पुलिस ने आशंका जताई है कि यह हत्या का मामला हो सकता है। साथ ही कहा कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार जिस जली हुई कार से बुरी तरह से झुलसे हुए शव बरामद किये गए वह कुचांगी झील के किनारे मिली।

पुलिस ने कहा कि शवों की अब तक पहचान नहीं हो सकी है। तुमकुरु के पुलिस अधीक्षक अशोक के वी ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ‘‘ हमें नहीं पता कि यह घटना कैसे घटी। हमारी जांच जारी है। यह हत्या का मामला हो सकता है। दो लोगों के शव कार की डिग्गी में थे और तीसरा शव कार की दूसरी पंक्ति में था। यह घटना संभवत: आधी रात की है। यह मामला आज अपराह्न को ही हमारे संज्ञान में आया।''

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!