दिल्ली चुनाव में 60 सीटें जीतकर केजरीवाल फिर बनेंगे मुख्यमंत्री : संजय सिंह का बड़ा दावा

Edited By Updated: 04 Feb, 2025 08:08 PM

kejriwal become cm winning 60 seats delhi elections sanjay singh

आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में धांधली की जा रही है और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में 60 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल एक...

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) नेता संजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा में आरोप लगाया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में धांधली की जा रही है और मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में 60 सीटें जीतकर अरविंद केजरीवाल एक बार फिर मुख्यमंत्री बनेंगे। सिंह उच्च सदन में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा में भाग रहे थे।

संजय सिंह ने बीजेपी को घेरा 
उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाताओं के बीच जूते, चादर और अन्य वस्तुओं का वितरण किया गया है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए हजारों आवेदन जमा किए हैं। सिंह ने यह भी दावा किया कि कुछ भाजपा नेताओं के घरों में मतदाताओं की संख्या में अप्रत्याशित रूप से वृद्धि हुयी है। उन्होंने सवाल किया कि ऐसे माहौल में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव है। भाजपा सदस्यों की टोकाटोकी के बीच सिंह ने विभिन्न आंकड़े पेश किए, जिस पर आसन ने उन्हें अपने आंकड़े सत्यापित करने का निर्देश दिया।

60 सीट लेकर केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे- सिंह 
सिंह ने सरकार पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि गलवान घाटी में 20 भारतीय सैनिकों के शहीद होने के बाद भी केंद्र सरकार ने चीन के साथ व्यापार में खासी वृद्धि की। आयुष्मान योजना में भारी भ्रष्टाचार होने का दावा करते हुए सिंह ने कहा कि एक ही मोबाइल फोन नंबर पर लाखों लोगों का पंजीकरण किया गया। उन्होंने दिल्ली सरकार द्वारा राष्ट्रीय राजधानी में कराए गए विभिन्न कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी फिर सत्ता में आएगी और 60 सीट लेकर केजरीवाल मुख्यमंत्री बनेंगे।

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!