सुषमा के निधन पर केजरीवाल ने जताया शोक, कहा- देश ने एक महान नेता खो दिया

Edited By Updated: 07 Aug, 2019 10:40 AM

kejriwal expressed grief over sushma s death

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह...

नेशनल डेस्क: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर शोक जताया। उन्होंने कहा कि देश ने एक महान नेता खो दिया। स्वराज का मंगलवार रात को दिल का दौरा पड़ने से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में निधन हो गया था। वह 67 वर्ष की थीं। 
PunjabKesari

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि भारत ने एक महान नेता खो दिया। सुषमा जी काफी जोशपूर्ण और विलक्षण इंसान थी। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। वहीं दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट किया कि दिल्ली सरकार पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता आदरणीय सुषमा स्वराज जी के सम्मान में दो दिवसीय राजकीय शोक मनाएगी। आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने भी स्वराज के निधन पर शोक जताया। 
PunjabKesari
बता दें कि श्रीमती स्वराज को उनके आवास पर दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें तुरंत अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें वेंटिलेटर पर ले कर बचाने का प्रयास किया लेकिन उनके शरीर ने साथ नहीं दिया। उन्होंने रात नौ बजकर 35 मिनट पर अंतिम सांस ली। उन्होने गुर्दों का करीब तीन वर्ष पहले प्रत्यारोपण किया था, हालांकि वह उससे उबर गयी थीं। उन्होंने स्वास्थ्य कारणों से गत अप्रैल-मई में हुआ लोकसभा चुनाव लड़ने से मना कर दिया था।

PunjabKesari

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!