चीनी मांझा प्रतिबंधित करने के लिए केजरीवाल के मंत्री पुरस्कृत

Edited By shukdev,Updated: 02 Dec, 2018 06:26 PM

kejriwal s minister sponsored to ban chinese maja

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन को समूची राष्ट्रीय राजधानी में चीनी मांझा प्रतिबंधित करने के लिए पशु अधिकार निकाय पेटा ने पुरस्कृत किया है। जुलाई में, हुसैन ने चीनी मांझे की बिक्री, उत्पादन, भंडारण और आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था।...

नई दिल्ली: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन को समूची राष्ट्रीय राजधानी में चीनी मांझा प्रतिबंधित करने के लिए पशु अधिकार निकाय पेटा ने पुरस्कृत किया है। जुलाई में, हुसैन ने चीनी मांझे की बिक्री, उत्पादन, भंडारण और आयात पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया था। गौरतलब है कि चीनी मांझे को नायलॉन के धागे पर शीशे के चूरे और धातु के बुरादे की परत चढ़ा कर तैयार किया जाता है। हुसैन ने कहा था यह मांझा न सिर्फ पक्षियों को चोट पहुंचाता है बल्कि बच्चों के लिए भी हानिकारक है।

पीपल फॉर एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने राष्ट्रीय राजधानी में सभी तरह के मांझे को प्रतिबंधत करके इंसानी और जानवरों की जान बचाने के लिए हुसैन को ‘हीरो टू एनिमल्स अवॉर्ड’ दिया है। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद हुसैन ने ट्वीट किया, ‘दिल्ली में चीनी मांझा प्रतिबंधित करने के लिए पेटा इंडिया की ओर से पुरस्कार पाकर मैं अभिभूत हूं। यह पक्षियों और इंसानों के लिए खतरा था।

दिल्ली सरकार ने चीनी मांझे को बेचने और इस्तेमाल करने पर कानूनी रोक लगाने की पहल को आगे बढ़ाया। जानवरों के पास भी समान अधिकार हैं।’ पेटा ने एक बयान में कहा कि कार्यक्रम में डिजाइनर पूर्वी दोशी को भी पुरस्कृत किया गया है। उन्हें ‘कम्पैशनेट डिजाइनर अवॉर्ड’ दिया गया है। उन्हें यह पुरस्कार पौधों से बनने वाले कपड़ों का इस्तेमाल करने के लिए दिया गया है।     

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!