केरलः नाले में गिरी स्कूल वैन, 5 छात्र घायल, बाल-बाल बची मासूमों की जान

Edited By Updated: 03 Jul, 2026 08:22 PM

kerala school van falls into a drain 5 students injured

केरल के तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को स्कूल से छात्रों को ले जा रही एक वैन सड़क से फिसलकर एक नाले में जा गिरी और इस हादसे में 5 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा शाम करीब चार बजे नेय्यात्तिनकारा के पास प्लामुट्टुकडा में हुआ।

नेशनल डेस्कः केरल के तिरुवनंतपुरम में शुक्रवार को स्कूल से छात्रों को ले जा रही एक वैन सड़क से फिसलकर एक नाले में जा गिरी और इस हादसे में 5 छात्र घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह हादसा शाम करीब चार बजे नेय्यात्तिनकारा के पास प्लामुट्टुकडा में हुआ।

पुलिस के मुताबिक, न्यू ज्योति स्कूल के छात्रों को ले जा रही वैन स्कूल की छुट्टी के बाद लौट रही थी, तभी वाहन चालक ने कथित तौर पर एक संकरी सड़क पर वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिससे वह एक सूखे नाले में जा गिरी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला।

पुलिस के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को वाहन से बाहर निकाल लिया। पुलिस ने बताया कि घायल छात्रों को पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!