खान ग्लोबल स्टडीज तोड़फोड़ मामले में खान सर पहुंचे सविल कोर्ट, कर सकते हैं सरेंडर

Edited By Updated: 06 Jun, 2026 02:16 PM

khan sir has reached the civil court in connection with the khan global studies

बिहार के पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज' में हुई तोड़फोड़ संबंध में बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज खान सर सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। अपने वकील के साथ जाते हुए सिवल कोर्ट में दिखाई दिए हैं। माना रहा है कि यदि...

नेशनल डेस्क: बिहार के पटना स्थित 'खान ग्लोबल स्टडीज' में हुई तोड़फोड़ संबंध में बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आज खान सर सिविल कोर्ट में सरेंडर कर सकते हैं। अपने वकील के साथ जाते हुए सिवल कोर्ट में दिखाई दिए हैं। माना रहा है कि यदि कोर्ट से उन्हेंने जमानत नहीं मिली तो सरेंडर कर सकते हैं। हालांकि अभी तक इस बात की कोई भी अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई कि खान सर सरेंडर करेंगे। 

आप को बता दें कि खान ग्लोबल स्टडीज के पास हुई फारिंग मामले में पुलिस ने नामजद खान उर्फ 'खान सर' पर एफाआईआर दर्ज की है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मंगलवार रात को 15 से 20 लोगों के एक समूह ने खान ग्लोबल स्टडीज संस्थान में कथित तौर पर तोड़फोड़ की थी और परिसर पर पथराव किया था। पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) कार्तिकेय शर्मा ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि है। 

उन्होंने बताया कि को बताया कि खान ग्लोबल स्टडीज में तोड़फोड़ के मामले में दर्ज प्राथमिकी में खान सर का नाम शामिल किया गया है। शर्मा ने बताया, ''चूंकि प्राथमिकी में उनका (खान सर का) नाम है, इसलिए पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।'' पुलिस ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि खान सर के खिलाफ कौन-कौन सी धाराएं लगाई गई हैं। पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोचिंग संस्थान से जुड़े दो सुरक्षा गार्डों को मंगलवार रात कथित रूप से हवा में गोलीबारी करने के आरोप में हिरासत में लिया था। सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो प्रसारित होने के बाद यह कार्रवाई की गई, जिसमें दोनों गार्ड गोली चलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। 
 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!