दो दिन की गिरावट के बाद शेयर बाजार का शानदार कमबैक, जानिए किन 5 वजहों से आई तेजी

Edited By jyoti choudhary,Updated: 16 Jun, 2025 03:33 PM

great comeback of the stock market after two days of decline

भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार (16 जून) को मजबूती के साथ शुरुआत की और लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी से वापसी की। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावनाओं ने निवेशकों में भरोसा लौटाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी...

बिजनेस डेस्कः भारतीय शेयर बाजार ने सोमवार (16 जून) को मजबूती के साथ शुरुआत की और लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी से वापसी की। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझान और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की संभावनाओं ने निवेशकों में भरोसा लौटाया, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त तेजी देखने को मिली।

बीएसई सेंसेक्स 677.55 अंक या 0.84% की बढ़त के साथ 81,796.15 पर बंद हुआ। जबकि निफ्टी 227.90 अंक यानी 0.92% की छलांग लगाकर 24,946.50 के स्तर पर क्लोज हुआ। 

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 27 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिली। आज एनर्जी, IT और FMCG शेयर्स में बढत रही। टेक महिंद्रा, ITC और इंफोसिस के शेयर में करीब 2% की तेजी रही।

PunjabKesari

बाजार में तेजी के 5 प्रमुख कारण

1. एशियाई बाजारों से मजबूत संकेत

जापान का निक्केई, कोरिया का कोस्पी और चीन के इंडेक्स में मजबूती से भारतीय बाजारों को भी सहारा मिला। वॉल स्ट्रीट फ्यूचर्स में तेजी से ग्लोबल सेंटीमेंट में सुधार देखा गया।

2. भारत-अमेरिका ट्रेड डील की उम्मीद

दोनों देशों के बीच संभावित व्यापार समझौते की खबर से निवेशकों में उत्साह देखा गया। यह समझौता जुलाई के पहले हफ्ते तक हो सकता है।

PunjabKesari

3. आईटी शेयरों में उछाल

जियोपॉलिटिकल तनाव के बीच आईटी कंपनियों में मजबूती देखी गई। TCS, HCL टेक और कोफोर्ज जैसे स्टॉक्स में 1.5% तक की बढ़त रही।

4. वोलैटिलिटी इंडेक्स में गिरावट

इंडिया VIX में 1.84% की गिरावट देखी गई, जो निवेशकों के बीच स्थिरता की भावना को दर्शाता है।

5. वैश्विक सेंट्रल बैंकों की बैठकों पर निगाह

फेडरल रिजर्व और बैंक ऑफ जापान की आगामी बैठकों से पहले निवेशक सतर्क हैं। विश्लेषकों को उम्मीद है कि दोनों बैंक ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं करेंगे, जिससे अस्थिरता सीमित रह सकती है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!