रसोई में लगी आग बनी मौत का कारण… सिलेंडर ब्लास्ट से मासूम समेत 3 की मौत

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 12:47 AM

kitchen fire proves fatal  3 dead including a child in cylinder blast

बिहार के दरभंगा जिले के सुंदरपुर इलाके में रविवार शाम हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना सुंदरपुर स्थित...

नेशनल डेस्क : बिहार के दरभंगा जिले के सुंदरपुर इलाके में रविवार शाम हुए भीषण अग्निकांड ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। एक घर में खाना बनाने के दौरान गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से जोरदार ब्लास्ट हो गया, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। घटना सुंदरपुर स्थित तेनु पेड़ के पास हुई, जहां बेचन दास के घर में यह हादसा हुआ। सिलेंडर में आग लगने के बाद धमाका इतना तेज था कि पूरा घर इसकी चपेट में आ गया और आसपास अफरा-तफरी मच गई।

मासूम समेत तीन की मौत

इस दर्दनाक हादसे में कुल सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए थे, जिन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान तीन लोगों की मौत हो गई, जिनमें गोविंद दास, मिसु कुमारी और तीन महीने का एक मासूम बच्चा शामिल है।

कई लोग गंभीर रूप से घायल

हादसे में बेचन दास, उनके परिजन और एक पड़ोसी समेत अन्य लोग भी घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, एक अग्निशमन अधिकारी भी इस घटना में झुलस गया, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

राहत-बचाव में जुटा प्रशासन

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सक्रिय भूमिका निभाई और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।

इलाके में पसरा मातम

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं आसपास के लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि सिलेंडर ब्लास्ट के कारण आग ने अचानक भयंकर रूप ले लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!