खुले बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम… 60 फीट नीचे फंसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Edited By Updated: 10 Apr, 2026 12:26 AM

3 year old innocent child falls into open borewell

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झालारिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चा करीब 60 फीट गहराई में फंसा हुआ है और उसे सुरक्षित...

नेशनल डेस्क : मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के बड़नगर क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। झालारिया गांव में 3 साल का मासूम बच्चा खुले बोरवेल में गिर गया, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। बच्चा करीब 60 फीट गहराई में फंसा हुआ है और उसे सुरक्षित निकालने के लिए युद्धस्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

खेलते-खेलते हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान के पाली जिले से कुछ परिवार भेड़ चराने के लिए तीन दिन पहले उज्जैन के बड़नगर क्षेत्र में आए थे। गुरुवार को जब परिवार के सदस्य भेड़ चरा रहे थे, उसी दौरान प्रवीण देवासी का 3 वर्षीय बेटा भागीरथ खेलते-खेलते पलदूना रोड स्थित एक खुले बोरवेल में गिर गया।

60 फीट गहराई में फंसा बच्चा

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। मौके पर पहुंची टीम ने बताया कि बच्चा करीब 60 फीट की गहराई में फंसा हुआ है।
बड़नगर थाना प्रभारी अशोक पाटीदार के अनुसार, बच्चे को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

कैमरे से निगरानी, संपर्क की कोशिश

रेस्क्यू टीम ने बोरवेल में कैमरा डालकर बच्चे की स्थिति पर नजर रखी हुई है और उससे संपर्क बनाने की कोशिश की जा रही है। उज्जैन कलेक्टर रोशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा भी मौके पर पहुंच चुके हैं। प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर मौजूद रहकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी कर रहे हैं।

समानांतर गड्ढा खोदने की तैयारी

बच्चे तक सुरक्षित पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम बोरवेल के समानांतर गड्ढा खोदने की तैयारी कर रही है। यह प्रक्रिया समय लेने वाली होती है, लेकिन इसे सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।

गांव में दहशत, लोग कर रहे दुआएं

घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए हैं और मासूम के सुरक्षित बाहर आने की दुआ कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!