ऐसे हुआ सोनम वांगुचक के 26 दिनों से चल रहे अनशन का ‘THE END’, जानें पूरी Inside Story

Edited By Updated: 24 Jul, 2026 11:39 AM

know the full story behind sonam wangchuk breaking his fast

दिल्ली जंतर- मंतर पर पिछले 26 दिनों से जारी सोनम वांगचुक का अनशन कल देर रात खत्म हो गया है। यह अनशन केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध समाप्त हो गया है। सरकार की ओर से मिले लिखित भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने बृहस्पतिवार देर रात अपना अनशन समाप्त...

नेशनल डेस्क: दिल्ली जंतर- मंतर पर पिछले 26 दिनों से जारी सोनम वांगचुक का अनशन कल देर रात खत्म हो गया है। यह अनशन केंद्र सरकार के हस्तक्षेप के बाद गतिरोध समाप्त हो गया है। सरकार की ओर से मिले लिखित भरोसे के बाद सोनम वांगचुक ने बृहस्पतिवार देर रात अपना अनशन समाप्त कर दिया।

 4 घंटे की उच्चस्तरीय बैठक के बाद लिया फैसला 

वांगचुक की बिगड़ती सेहत और छात्रों के बढ़ते गुस्से को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में एक अहम बैठक हुई। यह बैठक 4 घंटे तक चली। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान सरकार ने प्रदर्शनकारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को पहल देने का फैसला लिया। 

अस्पताल में की सोनम से मुलाकात

सोनम वांगचुक से मुलाकात से पहले  गृह मंत्री अमित शाह के निर्देश पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो से फोन पर बात सरकार की राय को उनके सामने रखा। इसके बाद देर रात जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचे, जहां वांगचुक भर्ती थे। मंत्रियों ने वांगचुक को केंद्र सरकार का आश्वासन पत्र सौंपा।

PunjabKesari

सरकार ने दिए ये आश्वासन

 Department of Personnel and Training के तहत संसद में अगले हफ्ते नया बिल पेश किया जाएगा, जिसे जल्दी ही कैबिनेट से मंजूरी मिलने की उम्मीद है।  सरकार ने 20 जुलाई को हुए संसद मार्च में शामिल छात्रों व शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को आगे न बढ़ाने का आश्वासन दिया है। परीक्षाओं में सुधार और पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा कराने के साथ-साथ, पेपर लीक की वजह से आत्महत्या करने वाले पीड़ितों के परिवारों के लिए उचित मुआवजे के प्रावधान पर सकारात्मक विचार करने की बात कही गई है।

लिखित आश्वासन के बाद सोनम ने तोड़ा अनशन

सरकार द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद के बाद जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में सोनम वांगचुक ने अपना अनशन तोड़ा। पीएम मोदी ने 'एक्स' पर सोनम वांगचुक के अनशन समाप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इसी के साथ सोनम वांगचुक ने साफ किया है कि वे लद्दाख जाने से पहले आंदलनकारियों से बात करेंगे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों से शांति बनाए रखने और सरकार के साथ संवाद की प्रक्रिया जारी रखने की अपील की है।

  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!