जानिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस का राज, 75 साल की उम्र में भी हैं ऊर्जा से भरपूर

Edited By Updated: 21 Sep, 2025 03:06 PM

know the secret of prime minister narendra modi s fitness

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 75 साल की उम्र में भी पूरी ऊर्जा और फिटनेस के लिए जाने जाते हैं। उनकी डाइट में अनुशासन, सरलता और आयुर्वेदिक फूड शामिल है। वे दिन में एक बार भोजन करते हैं, उपवास करते हैं, गर्म पानी पीते हैं और मोरिंगा पराठा, खिचड़ी, ढोकला...

नेशनल डेस्क : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (21 सितंबर 2025) शाम 5 बजे देश को संबोधित करेंगे। 75 साल की उम्र में भी उनकी ऊर्जा और फिटनेस लोगों को हैरान करती है। राजनीति की व्यस्त दिनचर्या के बावजूद मोदी जी अपने खाने में और दिनचर्या में बेहद अनुशासित हैं। आइए जानते हैं उनके खान-पान और फूड हैबिट्स के बारे में।

उपवास और ऊर्जा

पीएम मोदी ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में बताया कि उनके जीवन में उपवास का विशेष महत्व है। उपवास उन्हें कमजोर नहीं बल्कि अधिक ऊर्जा देता है। उनके लिए यह अनुशासन और भक्ति का प्रतीक भी है।

दिन में केवल एक बार भोजन

चातुर्मास (जून से नवंबर) के दौरान मोदी जी दिन में केवल एक बार भोजन करते हैं। यह उनकी आत्म-अनुशासन को दर्शाता है और स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद माना जाता है।

यह भी पढ़ें - नरेंद्र मोदी के बाद इस शख्स को देश का अगला PM बनाना चाहती हैं जनता, सर्वे में आया चौंकाने वाला नाम

गर्म पानी की आदत

मोदी जी अपनी डेली रूटीन में गर्म पानी पीना पसंद करते हैं। नवरात्रि के दौरान वे पूरी तरह भोजन छोड़कर केवल गर्म पानी पीते हैं। इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकलते हैं, मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है और वजन नियंत्रित रहता है।

पसंदीदा व्यंजन

  1. सहजन (मोरिंगा) पराठा: एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर नियंत्रित रखता है।
  2. खिचड़ी: दाल और चावल से बनी हल्की और पौष्टिक डिश, आयुर्वेद में डिटॉक्स फूड मानी जाती है।
  3. ढोकला: गुजराती व्यंजन, हल्का, पौष्टिक और पाचन के लिए अच्छा।

आयुर्वेदिक भोजन

मोदी जी आयुर्वेदिक फूड्स के भी बड़े शौकीन हैं। वे नीम की पत्तियां, नीम के फूल और मिश्री खाते हैं, जो शरीर को शुद्ध करने और इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

फिटनेस का राज

पीएम मोदी की डाइट यह दिखाती है कि फिट रहने के लिए महंगे सप्लीमेंट्स की जरूरत नहीं होती। अनुशासन, सरलता और संतुलित खानपान ही मुख्य हैं। यही कारण है कि 75 साल की उम्र में भी वे पूरी ऊर्जा और ताजगी के साथ देश की सेवा कर पा रहे हैं।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!