70 का दूल्हा, 22 की दुल्हन! उम्र के फासले को ठेंगा दिखाकर इस जोड़े ने रचाई शादी, हनीमून के लिए चुना यह देश

Edited By Updated: 25 Feb, 2026 01:02 PM

groom 70 bride 22 unique wedding sparks uproar in pakistan

प्यार की कोई उम्र नहीं होती इस जुमले को पाकिस्तान के एक जोड़े ने सच कर दिखाया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। 70 साल के हकीम बाबर ने खुद से 48 साल छोटी यानी 22 साल की युवती से निकाह किया है। जहां लोग इस उम्र के अंतर को लेकर आलोचना कर रहे हैं...

Pakistan Marriage : प्यार की कोई उम्र नहीं होती इस जुमले को पाकिस्तान के एक जोड़े ने सच कर दिखाया है जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। 70 साल के हकीम बाबर ने खुद से 48 साल छोटी यानी 22 साल की युवती से निकाह किया है। जहां लोग इस उम्र के अंतर को लेकर आलोचना कर रहे हैं वहीं यह जोड़ा अपनी नई जिंदगी की शुरुआत को लेकर बेहद खुश है।

उम्र सिर्फ एक नंबर है: हकीम बाबर का पलटवार

पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद हकीम बाबर ने खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि इंसान को उम्र से नहीं बल्कि दिल से जवान होना चाहिए। बाबर के मुताबिक यह रिश्ता केवल समझौता नहीं बल्कि प्यार और आपसी सहमति की मिसाल है। बाबर ने बताया कि यह शादी अरेंज और लव मैरिज का मिला-जुला रूप है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी पत्नी पहले से तलाकशुदा थीं। बाबर का मानना है कि छिपकर रिश्ते रखने के बजाय सम्मानजनक तरीके से निकाह करना बेहतर है।

PunjabKesari

दुल्हन ने क्या कहा?

22 साल की दुल्हन ने भी अपने पति का पूरा साथ दिया। उन्होंने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा, "अगर आपको ऐसा साथी मिल जाए जो आपकी परवाह करता हो तो उम्र मायने नहीं रखती।" उन्हें सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं से कोई फर्क नहीं पड़ता और वे अपने फैसले पर अडिग हैं।

यह भी पढ़ें: तुझे घर से उठाकर तेरा रेप कर दूंगा... मर्यादा भूला मास्टर साहब! रात-बेरात फोन पर भेजता था अश्लील फोटो-वीडियो

हनीमून और उमराह का खास प्लान

शादी के बाद इस जोड़े ने अपने भविष्य के लिए बड़े प्लान बनाए हैं। ईद के बाद यह जोड़ा सऊदी अरब जाएगा ताकि अपनी नई शुरुआत के लिए दुआ मांग सके। उमराह के बाद हकीम बाबर अपनी पत्नी के साथ नीदरलैंड्स (Netherlands) में हनीमून मनाने की योजना बना रहे हैं।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

इस निकाह ने इंटरनेट को दो धड़ों में बांट दिया है। जहां कुछ लोग इसे व्यक्तिगत स्वतंत्रता और सच्चे प्यार का नाम दे रहे हैं वहीं कई लोग 48 साल के विशाल अंतर को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि बाबर और उनकी पत्नी इन बातों को दरकिनार कर अपनी खुशियों में मग्न हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!