Edited By Pardeep,Updated: 18 Aug, 2026 01:44 AM

मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त...
नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश की 1.25 करोड़ से ज्यादा महिलाओं के लिए इस बार रक्षाबंधन का त्योहार बेहद खास होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मैहर जिले में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की अगली किस्त जारी करेंगे।
नियमित किस्त के साथ मिलेगी अतिरिक्त शगुन राशि
राज्य सरकार ने बहनों को रक्षाबंधन का विशेष उपहार देते हुए नियमित किस्त की राशि 1,500 रुपये के साथ 250 रुपये की अतिरिक्त शगुन राशि देने का फैसला किया है। इसका मतलब है कि इस महीने लाडली बहनों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से सीधे कुल 1,750 रुपये की राशि जमा की जाएगी।
19 अगस्त को आएगी योजना की 39वीं किस्त
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर दी जाने वाली यह वित्तीय सहायता सरकार की ओर से 39वीं किस्त होगी। आगामी 19 अगस्त को मैहर में आयोजित होने वाले भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री बटन दबाकर एक साथ प्रदेश भर की पंजीकृत लाडली बहनों के खाते में पैसे ट्रांसफर करेंगे। सरकार की इस घोषणा से त्योहार के मौके पर मिलने वाली यह मदद महिलाओं की खुशियों को दोगुना करने के साथ-साथ त्योहार को अच्छे से मनाने में मददगार साबित होगी।
घर बैठे लाभार्थी सूची (Beneficiary List) में ऐसे चेक करें अपना नाम
यदि आप भी यह जांचना चाहती हैं कि 19 अगस्त को आपके खाते में पैसा आएगा या नहीं, तो आप घर बैठे अपने मोबाइल से ही लिस्ट में अपना नाम देख सकती हैं। इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया बेहद आसान है:
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज के मेन्यू बार में दिए गए 'Beneficiary List' के विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड दर्ज करके 'ओटीपी भेजें' पर क्लिक करें।
- अपने मोबाइल पर प्राप्त हुए OTP को दर्ज करके सबमिट करें।
- अब अपने जिले, स्थानीय निकाय, ग्राम पंचायत/जोन और ग्राम/वार्ड का चयन करें।
- इसके बाद स्क्रीन पर आपके क्षेत्र की पूरी लिस्ट खुल जाएगी, जिसमें आप आसानी से अपना नाम ढूंढ सकती हैं।