दिल्ली के कई इलाको में हुई हल्की बारिश,गर्मी से मिली राहत

Edited By Updated: 21 Sep, 2021 04:15 PM

light rain in many places of delhi

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे तथा कई स्थानों पर हल्की बारिश हुयी। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री...

नेशनल डेस्क: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मंगलवार सुबह बादल छाए रहे तथा कई स्थानों पर हल्की बारिश हुई। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग ने कहा, ‘‘आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं।'' मौसम विभाग के मुताबिक आज सुबह साढ़े आठ बजे आर्द्रता का स्तर 83 दर्ज किया गया और राजधानी में 25 सितंबर तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने के आसार हैं।

उल्लेखनीय है कि दिल्ली में एक सितंबर से नियमित अंतराल पर बारिश हो रही है लेकिन पिछले 24 घंटों के दौरान यहां बारिश नहीं हुयी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोडर् के मुताबिक आज सुबह ज्यादातर स्थानों पर वायु की गुणवत्ता मध्यम स्तर की रही है, हालांकि आनंद विहार में सुबह 10 बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक 106 दर्ज किया गया।       

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!