बसपा सांसद दानिश अली हुए कोरोना संक्रमित, एक दिन पहले संसद की कार्यवाही में हुए थे शामिल

Edited By Updated: 21 Dec, 2021 04:17 PM

lok sabha bsp mp danish ali  corona positive

देश भर में कोरोना के नए  वेरिएंट ओमिक्राॅन का कहर जारी है। वहीं इस बीच  उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं।

नई दिल्ली:  देश भर में कोरोना के नए  वेरिएंट ओमिक्राॅन का कहर जारी है। वहीं इस बीच  उत्तर प्रदेश के अमरोहा से सांसद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के कुंवर दानिश अली कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने मंगलवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बता दें कि दानिश अली ने एक दिन पहले सोमवार को संसद की कार्यवाही में हिस्सा भी लिया था, ऐसे में बाकी सांसदों को लेकर भी चिंता पैदा हो गई है। 
 

दानिश अली ने ट्वीट कर कहा कि जो भी उनके संपर्क में हाल-फिलहाल में आए हों, वे अपना टेस्ट करा लें। दानिश अली ने ट्वीट किया कि टीके के पूरे डोज लेने के बावजूद आज मैं कोरोना संक्रमित हो पाया गया हूं। मैंने कल संसद की कार्यवाही में भी हिस्सा लिया था। मेरी गुजारिश है कि जो भी मेरे संपर्क में आए हों वे अपना टेस्ट करा लें और खुद को पृथक कर लें। मुझमें हल्के लक्षण हैं और उम्मीद करता हूं कि जल्द ठीक हो जाऊंगा। 
 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!