लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Edited By Updated: 16 Sep, 2020 09:38 PM

lok sabha mp balli durga prasad passes away pm modi mourns

तिरुपति से लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा था। पारिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ वाईएसआर...

नेशनल डेस्कः तिरुपति से लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा था। पारिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के 65 वर्षीय सांसद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे। तीन सप्ताह पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के लोक सभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि अपने प्रदेश के विकास में उन्होंने प्रभावी योगदान दिया। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘लोकसभा के सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव के निधन से दुखी हूं। वह एक अनुभवी नेता थे जिन्होंने आंध्र प्रदेश के विकास में प्रभावी भूमिका निभाई। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और हितैषियों के साथ है। ओम शांति।''


आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी, उप मुख्यमंत्री के नारायण स्वामी, उद्योग मंत्री मेकापति गौतम रेड्डी और चित्तूर जिले के कई विधायकों ने प्रसाद की मौत पर दुख व्यक्त किया है। वह अविभाजित आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू नायडू के मंत्रिमंडल में मंत्री रह चुके थे। 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!