शादी के नाम पर धोखा! 'लुटेरी दुल्हन' ने करोड़ों की ठगी, पुलिस ने किया राजस्थान से गिरफ्तार

Edited By Updated: 23 Dec, 2024 03:42 PM

looteri dulhan defrauded crores arrested from rajasthan

राजस्थान पुलिस ने एक कुख्यात "लुटेरी दुल्हन" को गिरफ्तार किया है। यह दिखने में काफी मासूम लगती है, लेकिन उसकी करतूतें हैरान करने वाली हैं। यह महिला अमीर लड़को से शादी कर उनसे गहने चुराकर फरार हो जाती है।

नेशनल डेस्क: राजस्थान पुलिस ने एक कुख्यात "लुटेरी दुल्हन" को गिरफ्तार किया है। यह दिखने में काफी मासूम लगती है, लेकिन उसकी करतूतें हैरान करने वाली हैं। यह महिला अमीर लड़को से शादी कर उनसे गहने चुराकर फरार हो जाती है। अधिकारियों के मुताबिक, वह ऑनलाइन मैट्रिमोनियल साइट्स के जरिए अमीर लोगों को अपना शिकार बनाती थी। शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपने पति को ब्लैकमेल कर रुपये और गहने हड़प लेती थी। इस महिला को राजस्थान पुलिस ने उत्तराखंड में छापेमारी कर गिरफ्तार किया है।

बता दें कि इस लुटेरी दुल्हन का नाम सीमा उर्फ निक्की है। पुलिस इसे काफी समय से ढूंढ रही है। इस महिला ने कई पुरुषों से शादी कर उनसे सेटेलमेंट के नाम पर उनसे कुल 1.25 करोड़ वसूल लिए थे।  सीमा ने सबसे पहली शादी 2013 में आगरा के एक बिजनेसमैन से की थी। शादी के कुछ समय बाद उसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवा समझौते के तौर पर 75 लाख हड़पे। इसके बाद 2017 में, सीमा ने गुरुग्राम के एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की और बाद में उससे अलग होने के बाद सेटेलमेंट के रूप में उससे 10 लाख रुपये लिए।

PunjabKesari

पुलिस का कहना है कि सीमा ऑनलाइन मेट्रोमोनिययल साइट के ज़रिए जयपुर से एक ज्वैलर से ज़ुड़ी और बाद में उससे शादी की। वहां भी उसने परिवारवालों का विश्वास जीता और 36.5 लाख रुपये के गहने और कैश लेकर भाग गई।

पुलिस ने जांच में इस बात का पता लगाया है कि यह महिला खासतौर पर ऑनलाइन मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से तलाकशुदा या अमीर व्यापारियों को अपना निशाना बनाती थी। उनके बारे में जानकारी इक्ट्ठा करती थी। इसके बाद उन व्यक्तियों से शादी कर उनके परिवारवालों का विश्वास जीतकर अपनी प्लान को अंजाम देती थी। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!