पुड्डुचेरी: महाकवि भारतियार म्यूजियम पहुंचे गृहमंत्री, बोले- देशभक्ति के ‘प्रतीक' हैं सुब्रह्मण्य भारती

Edited By rajesh kumar,Updated: 24 Apr, 2022 03:15 PM

mahakavi subrahmanya bharati is symbol of patriotism amit shah

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी, महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की प्रशंसा करते हुए उन्हें देशभक्ति का ‘‘प्रतीक'''' बताया और कहा कि उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहे हैं।

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को स्वतंत्रता सेनानी, महाकवि सुब्रह्मण्य भारती की प्रशंसा करते हुए उन्हें देशभक्ति का ‘‘प्रतीक'' बताया और कहा कि उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहे हैं। गृह मंत्री ने यहां महाकवि भारतीयार मेमोरियल म्यूजियम का दौरा किया और कहा कि वह ऐसा कर ‘‘भाग्यशाली'' महसूस कर रहे हैं।

शाह ने ट्वीट किया, ‘‘सुब्रह्मण्य भारती देशभक्ति, एकता और सामाजिक सुधारों के प्रतीक हैं। उनके देशभक्ति वाले गीतों ने असंख्य लोगों को भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। उनके विचार हम सभी को प्रेरित करते रहे हैं।'' शाह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए केंद्र शासित प्रदेश में आए हैं। उन्होंने भारती की तस्वीर पर पुष्पांजलि भी अर्पित की। वह अरबिंदो आश्रम भी गए और अरबिंदो तथा उनकी आध्यात्मिक सहयोगी द मदर के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

बता दें कि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पुड्डुचेरी के एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे हुए हैं।  केंद्र शासित प्रदेश की उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, विधानसभा अध्यक्ष आर. सेल्वम, उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने पुड्डुचेरी हवाई अड्डे पर श्री शाह का स्वागत किया। शाह सीधे भरतियार संग्रहालय गये और वहां अरबिंदो आश्रम का भ्रमण किया। इसके बाद वह पांडिचेरी विश्वविद्यालय के लिए रवाना होंगे, जहां वे संत एवं दार्शनिक श्री अरबिंदो की 150वीं जयंती समारोह का उद्घाटन करेंगे।

 

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!