महाराष्ट्र बोर्ड: 12वीं का रिजल्ट जारी, 94.22 फीसदी छात्र हुए पास, लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर

Edited By rajesh kumar,Updated: 08 Jun, 2022 01:24 PM

maharashtra 94 22 percent students pass in 12th board exam

महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए गए।

एजुकेशन डेस्क: महाराष्ट्र माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित किए गए। महाराष्ट्र बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर 12वीं का रिजल्ट जारी किया है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी रोल नंबर व जन्मतिथि की मदद से स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं।

लड़कियों का प्रतिशत 95.35 प्रतिशत
इस साल राज्य बोर्ड की उच्च माध्यमिक शिक्षा (एचएससी) की परीक्षा में कुल 94.22 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं जो पिछले साल परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 99.63 प्रतिशत विद्यार्थियों की तुलना में कम है। बोर्ड के अध्यक्ष शरद गोसावी द्वारा घोषित परिणामों के अनुसार, उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों का प्रतिशत 95.35 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का प्रतिशत 93.29 रहा। परीक्षा के लिए कुल 14,59,664 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। उनमें से 14,39,731 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए और 13,56,604 उत्तीर्ण हुए।

कोंकण संभाग में सबसे अधिक 97.21 प्रतिशत
राज्य में कोंकण संभाग में सबसे अधिक 97.21 प्रतिशत, उसके बाद नागपुर में 96.52 प्रतिशत, अमरावती में 96.34 प्रतिशत, लातूर में 95.25 प्रतिशत, कोल्हापुर में 95.07 प्रतिशत, नासिक में 95.03 प्रतिशत, औरंगाबाद में 94.97 प्रतिशत, पुणे में 93.61 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। मुंबई मंडल में सबसे कम 90.91 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। गोसावी ने कहा कि विज्ञान विषय में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों का प्रतिशत 98.30 प्रतिशत रहा जबकि कला में 90.51 प्रतिशत, वाणिज्य में 91.71 प्रतिशत और व्यावसायिक विषयों में 92.40 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। 

SMS से चेक करें परिणाम
महाराष्ट्र बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट को मोबाइल पर भी चेक किया जा सकता है। इसके लिए आपको सबसे पहले अपने मैसेज बॉक्स में MHHSC के साथ अपना रोल नंबर टाइप करना होगा। इसके बाद इसे 57766 पर भेजना होगा। बोर्ड रिजल्ट तुंरत आपके फोन पर आ जाएगा।

Maharashtra HSC Result 2022: ऐसे चेक करें अपने परिणाम

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध महाराष्ट्र एचएससी 2022 रिजल्ट पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपना रोल नंबर और मांगी गई जानकारी भरकर दर्ज करें।
  • महाराष्ट्र एचएससी परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • आप परिणाम को डाउनलोड भी कर सकते हैं।

डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर चेक करें परिणाम 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!