गुवाहाटी: महाराष्ट्र सियासी संकट के बीच एकनाथ शिंदे का बड़ा दावा- हम शिवसेना में ही हैं,अलग पार्टी नहीं बनाएंगे

Edited By Updated: 28 Jun, 2022 02:45 PM

maharashtra eknath shinde uddhav thackeray guwahati hotel

महाराष्ट्र के राजनाीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने आज गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल के मेन गेट पर आकर मीडिया वालों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम शिवसेना में ही हैं

नेशनल डेस्क: महाराष्ट्र के राजनाीतिक संकट के बीच शिवसेना के बागी विधायक एकनाथ शिंदे ने आज गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल के मेन गेट पर आकर मीडिया वालों से बात की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम शिवसेना में ही हैं और अलग पार्टी नहीं बनाने जा रहे हैं। शिंदे ने कहा कि वे लोग बाला साहेब और हिंदुत्व को आगे ले जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि दीपक केसरकर उन लोगों के प्रवक्ता हैं।

शिंदे ने कहा कि उन लोगों का अगला कदम क्या होगा, जल्द उसकी जानकारी दी जाएगी।  हम जल्द ही मुंबई जाएंगे। वहीं शिंदे ने दावा किया कि उनके साथ कुल मिलाकर 50 विधायक हैं। 

 शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे ने, उनके समूह के 20 विधायकों के महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले दल के संपर्क में होने के दावे को खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि वह जल्द ही मुंबई लौटेंगे। उन्होंने शिवसेना से उनके समूह के उन विधायकों से नाम का खुलासा करने को कहा, जो कथित रूप से पार्टी के संपर्क में हैं। 

शिंदे और उनके समूह के विधायक पिछले एक सप्ताह से यहां एक लग्जरी होटल में ठहरे हुए हैं। शिंदे ने होटल के बाहर संवाददाताओं से कहा कि उनके पास 50 विधायकों का समर्थन है। उन्होंने कहा कि ये सभी विधायक हिंदुत्व को आगे ले जाने के लिए स्वेच्छा से यहां आए हैं।'' शिवसेना ने दावा किया है कि गुवाहाटी में शिंदे के साथ होटल में ठहरे हुए पार्टी के करीब 20 विधायक उसके संपर्क में है और वे महाराष्ट्र लौटना चाहते हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!