महाराष्ट्रः कोल्हापुर में आज और कल धारा 144 लागू, 5 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर रोक

Edited By Pardeep,Updated: 20 Sep, 2021 06:03 AM

maharashtra section 144 implemented in kolhapur today and tomorrow

महाराष्ट्र में बप्पा का विसर्जन हो गया है। इस दौरान काफी भीड़ इकठ्ठा हुई थी। एहतियातन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में धारा 144 लागू कर दी गई है

मुंबईः महाराष्ट्र में बप्पा का विसर्जन हो गया है। इस दौरान काफी भीड़ इकठ्ठा हुई थी। एहतियातन महाराष्ट्र के कोल्हापुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं 5 से ज्यादा लोगों के एकत्र होने पर रोक लगा दी गई है। 

बता दें महाराष्ट्र में रविवार को कोविड-19 के 3,413 नए मामले सामने आए और 49 और मरीजों की मौत हो गई जिससे राज्य में अभी तक संक्रमित हुए व्यक्तियों की संख्या बढ़कर 65,21,915 और मृतक संख्या बढ़कर 1,38,518 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी। 

विभाग ने बताया कि दिन में 8,326 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दे दी गई, जिससे महाराष्ट्र में अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,36,887 हो गई। राज्य में अब 42,955 मरीजों का इलाज चल रहा है। महाराष्ट्र में मरीजों के ठीक होने की दर 97.16 फीसदी है और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!