खौफनाक वारदात: युवक का सिर और हाथ काटकर फेंके, मोबाइल पर बनाया VIDEO, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 16 Jul, 2026 07:24 PM

maharashtra two brothers arrested for allegedly killing a man

महाराष्ट्र के ठाणे में दो भाइयों को एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग करने, उसके अंग काटने और हत्या की इस भयावह घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया...

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के ठाणे में दो भाइयों को एक व्यक्ति का सिर धड़ से अलग करने, उसके अंग काटने और हत्या की इस भयावह घटना को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुंब्रा निवासी अमन मुस्तकीन शेख (23) का 13 मार्च को फैज सुल्तान मालीम (24) और उसके भाई अल्बान सुल्तान मालीम (23) ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया था।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपी ऑटो-रिक्शा चालक हैं और शील दायघर इलाके के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, ''आरोपियों ने धारदार चाकू से शेख का गला काट दिया और उसकी पहचान छिपाने के लिए उसका सिर और दोनों हाथ काट दिए और फिर शरीर के इन हिस्सों को खारडीगांव में एक सुनसान जगह पर फेंक दिया। आरोपियों ने इस वारदात को मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड भी किया।''

अधिकारी ने कहा कि मुंब्रा पुलिस थाने में हत्या, सबूत नष्ट करने और अन्य अपराधों से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किए जाने के बाद जांच शुरू की गई। पुलिस उपायुक्त (अपराध) अमर सिंह जाधव ने संवाददाताओं को बताया, ''इस मामले में सफलता उल्हासनगर स्थित अपराध शाखा की 'यूनिट-4' को मिली और दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि पीड़ित शेख के खिलाफ मोटरसाइकिल चोरी के मामले दर्ज थे।'' अपराध शाखा के वरिष्ठ निरीक्षक राजेश गज्जल ने बताया कि आरोपी फैज का आपराधिक रिकॉर्ड है और इससे पहले उसे 2024 में हत्या के एक मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह वर्तमान में जमानत पर बाहर था। उन्होंने कहा कि पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच की जा रही है।


 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!