Edited By Pardeep,Updated: 31 Jul, 2026 06:12 AM

हाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हुआ है। भिवंडी में गुरुवार रात को एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया।
नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र के भिवंडी में बड़ा हादसा हुआ है। भिवंडी में गुरुवार रात को एक चार मंजिला इमारत का एक हिस्सा अचानक भरभरा कर गिर गया। जिसके चलते मलबे के नीचे कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गईं और बचाव अभियान शुरू किया।
राहत की बात यह रही कि बचाव दल ने मलबे से एक महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जिसे तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घटनास्थल पर बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है और मलबे में दबे अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।