Edited By Parveen Kumar,Updated: 25 Jul, 2026 07:55 PM

सिक्किम के नामची जिले में शनिवार दोपहर सड़क से मलबा हटाते समय हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।
नेशनल डेस्क : सिक्किम के नामची जिले में शनिवार दोपहर सड़क से मलबा हटाते समय हुए भूस्खलन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई और चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छह मजदूर सादा और फामटम गांवों को जोड़ने वाली सड़क पर जमा मलबा हटा रहे थे, तभी हुए भूस्खलन से वे मलबे के नीचे दब गए। पुलिस के मताबिक, मृतकों की पहचान लाल बहादुर राय (18) व मान बहादुर गुरुंग (61) के रूप में हुई है और घायलों को तुरंत बाहर निकालकर नामची के जिला अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस ने बताया कि घायलों की पहचान अनिल राय, मोहन बहादुर छेत्री, महेंद्र राय और सोनम वांग्दी भूटिया के रूप में हुई हैं। घटना के तुरंत बाद जिलाधिकारी, अतिरिक्त जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के साथ घटनास्थल पर पहुंचे ताकि स्थानीय अधिकारियों, पुलिस व ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे बचाव अभियान की देखरेख कर सकें।