Edited By Parveen Kumar,Updated: 17 Jun, 2026 09:08 PM

दावन स्थित इस्कॉन मंदिर के एक कूलर में करंट उतरने और कथित तौर पर उसकी चपेट में आने से मध्य प्रदेश के रहने वाले एक 21 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अभिज्ञान गुप्ता निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश के रूप...
नेशनल डेस्क : वृंदावन स्थित इस्कॉन मंदिर के एक कूलर में करंट उतरने और कथित तौर पर उसकी चपेट में आने से मध्य प्रदेश के रहने वाले एक 21 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मृतक की पहचान अभिज्ञान गुप्ता निवासी छतरपुर, मध्य प्रदेश के रूप में की गई है।
मृतक के पिता अमित गुप्ता के मुताबिक, उनका परिवार श्री बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने के बाद आज सुबह ही इस मंदिर में आया था। उन्होंने बताया कि चप्पल जमा करने के बाद वे मंदिर में प्रवेश द्वारा की तरफ बढ़ रहे थे, तभी अभिज्ञान परिसर के बाहर लगे एक कूलर के संपर्क में आ गया और उसे करंट का झटका लगा। जब उन्होंने बेटे को बचाने का प्रयास किया तो उन्हें भी करंट का झटका लगा जिससे दोनों जमीन पर गिर पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि वह कूलर नगर निगम द्वारा लगाया गया था।
घायल युवक को तत्काल वृंदावन के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।