रसोई गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों पर बरसीं ममता बनर्जी, कहा- आम आदमी को लूट रही मोदी सरकार

Edited By Updated: 18 May, 2022 03:46 PM

mamta banerjee lashed out modi government over rising prices lpg and fuel

रसोई गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आम आदमी को ‘लूटने'' का आरोप लगाया।

नेशनल डेस्क: रसोई गैस और ईंधन की बढ़ती कीमतों को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भाजपा नीत केंद्र सरकार पर आम आदमी को ‘लूटने' का आरोप लगाया। तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) प्रमुख ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर कीमतों में वृद्धि जैसे मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए सांप्रदायिक तनाव फैलाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया।

यहां मेदिनीपुर कॉलेज मैदान में टीएमसी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ममता ने आरोप लगाया, 'केंद्र सरकार रसोई गैस, पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में इज़ाफा करके आम आदमी को लूट रही है। आम आदमी का ध्यान भटकाने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार सांप्रदायिक तनाव पैदा कर रही है।' मुख्यमंत्री राज्य के पश्चिमी हिस्से में स्थित जिले के दौरे पर हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!