कबाड़ और नकदी चोरी के शक में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

Edited By Updated: 15 Sep, 2026 05:45 PM

man beaten to death on suspicion of theft in hingoli three arrested

स्थानीय दुकान से कबाड़ और पैसे चुराने के संदेह में तीनों ने पीड़ित की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने बताया कि हमले के बाद वे मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

हिंगोली: महाराष्ट्र के हिंगोली शहर में एक दुकान से कबाड़ और नकदी चुराने के संदेह में तीन लोगों ने 34 वर्षीय व्यक्ति की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने बताया कि आजम कॉलोनी निवासी शेख शब्बीर शेख रफीक का शव सोमवार सुबह शहर के बाहरी इलाके में हिंगोली-गरमल रोड पर मिला। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीर जारी करने के बाद देर शाम उसके परिवार ने शव की पहचान की। उन्होंने बताया कि पीड़ित के भाई की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों - सौरभ पात्रे, नितिन कोल्हे और शिवदास घाड़े को गिरफ्तार कर लिया। 

अधिकारी ने बताया कि एक स्थानीय दुकान से कबाड़ और पैसे चुराने के संदेह में तीनों ने पीड़ित की कथित रूप से बेरहमी से पिटाई की। उन्होंने बताया कि हमले के बाद वे मौके से भाग गए। उन्होंने कहा कि एक मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!