शरीर में छिपाकर ला रहा था 65 लाख का सोना, अहमदाबाद एयरपोर्ट पर किया काबू

Edited By Updated: 09 Aug, 2026 09:49 PM

man intercepted at ahmedabad airport while smuggling gold worth 65 lakh conceal

सीमा शुल्क अधिकारियों ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने मलाशय में 65.69 लाख रुपये कीमत का सोने का पेस्ट छिपाकर रखा हुआ था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क : सीमा शुल्क अधिकारियों ने 24 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने मलाशय में 65.69 लाख रुपये कीमत का सोने का पेस्ट छिपाकर रखा हुआ था। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, जानकारी मिलने पर सीमा शुल्क विभाग की वायु आसूचना इकाई के अधिकारियों ने हाल ही में उस यात्री को रोका, जो कतर एयरवेज की उड़ान संख्या क्यूआर-534 से दोहा होते हुए जेद्दा से अहमदाबाद हवाईअड्डे पहुंचा था।

एक अधिकारी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, "गोधरा के रहने वाले 24 साल के यात्री सरफराज माला के मलाशय में 467.09 ग्राम सोने का पेस्ट छुपाया हुआ पाया गया। बाद में इस पेस्ट से 422.83 ग्राम वजन की सोने की ईंट बनाई गई, जिसकी कीमत 65,69,087 रुपये है।" अधिकारियों ने बताया कि सोना जब्त कर लिया गया है और माला को सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है; साथ ही, मामले की आगे की जांच चल रही है। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!