Edited By Rohini Oberoi,Updated: 07 Aug, 2026 01:00 PM

पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में विदेश से आई युवती के साथ धार्मिक अनुष्ठान (पूजा-पाठ) के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास की बेहद संगीन वारदात सामने आई है। पीड़िता अपने परिवार के साथ कनाडा से भारत आई हुई...
Hotel Room Crime : पंजाब के लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित एक प्रतिष्ठित होटल में विदेश से आई युवती के साथ धार्मिक अनुष्ठान (पूजा-पाठ) के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न और दुष्कर्म के प्रयास की बेहद संगीन वारदात सामने आई है। पीड़िता अपने परिवार के साथ कनाडा से भारत आई हुई थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संगीन धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश जारी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी की पहचान सिविल लाइंस स्थित न्यू दीप नगर के निवासी राहुल सूद के रूप में हुई है। पीड़िता (जिसका दिल्ली में भी निवास है) अपने छोटे भाई के भविष्य और करियर को लेकर चिंतित थी। आरोपी राहुल सूद ने उसे झांसा दिया कि यदि वह अपने भाई की तरक्की के लिए एक विशेष पूजा-अर्चना करवाएगी तो सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी।
आरोपी की सलाह पर पीड़िता अपने परिवार के साथ लुधियाना पहुंची और फिरोजपुर रोड स्थित होटल के कमरा नंबर 839 में ठहरी। तय योजना के मुताबिक आरोपी होटल के कमरे में पहुंचा और पूजा का नाटक शुरू किया। आरोपी ने सामान लाने के बहाने पीड़िता की मां को बाजार भेज दिया। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान की प्रक्रिया का हवाला देकर पीड़िता के भाई को भी कमरे से बाहर जाने को कहा।
यह भी पढ़ें: शेरवानी और सेहरा सजाकर डिलीवरी देने निकला दूल्हा, Viral Video सोशल मीडिया पर मचाया तहलका
कमरे में युवती को अकेला पाकर आरोपी ने उसे डराते हुए कहा कि उसके शरीर में दो नकारात्मक आत्माओं का वास है। यदि इन्हें तुरंत नहीं निकाला गया तो बड़ा अनिष्ट हो सकता है। आरोपी के डराने पर युवती सहम गई और प्रक्रिया के लिए तैयार हो गई।
इसके बाद बाधा दूर करने का नाटक करते हुए आरोपी ने युवती के हाथ बांध दिए और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती ने जब इसका कड़ा विरोध किया तो उसने इसे पूजा का अनिवार्य हिस्सा बताकर चुप रहने को कहा। इसके तुरंत बाद आरोपी हिंसा पर उतर आया युवती के कपड़े उतार दिए और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया।
यह भी पढ़ें: Boyfriend संग अय्याशी, मौज-मस्ती और शराब पार्टियों का जुनून... पैसों के लिए भतीजी ने पार की हैवानियत हदें
वहीं पीड़िता ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए खुद को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और उसे धक्का देकर कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद उसने तुरंत अपने परिवार को पूरी घटना की जानकारी दी और थाना सराभा नगर में शिकायत दर्ज कराई।
इस मौके पर थाना सराभा नगर के प्रभारी ने बताया कि आरोपी राहुल सूद के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की विशेष टीमें आरोपी के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।