करोड़ टीका लगने पर मांडविया ने जताई प्रसन्नता

Edited By Updated: 19 Feb, 2022 12:43 PM

mandaviya expressed happiness on getting crores vaccine

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में 175 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह नये भारत का नया कीर्तिमान है। उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि देश ने 175 करोड़ से अधिक...

नेशनल डेस्क: केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने देश में 175 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाये जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा है कि यह नये भारत का नया कीर्तिमान है।  उन्होंने शनिवार को एक ट्वीट में कहा कि देश ने 175 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाने का आंकड़ा पार कर लिया है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘‘नया भारत, नए कीर्तिमान। देश ने 175 करोड़ कोरोना वैक्सीन डोज लगाने का ऐतिहासिक आँकड़ा पार किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विश्व का सबसे बड़ा कोविड टीकाकरण अभियान प्रतिदिन नयी ऊंचाइयों को छू रहा है।'' केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ तीन लाख 86 हजार 834 कोविड टीके दिये जा चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!