मणिपुर के मुख्यमंत्री ने दिल्ली में अमित शाह, जेपी नड्डा से की मुलाकात

Edited By Updated: 15 May, 2023 12:36 AM

manipur cm meets amit shah jp nadda in delhi

मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के साथ रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी।

नई दिल्लीः मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने अपने चार कैबिनेट मंत्रियों और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शारदा देवी के साथ रविवार को यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। राज्य के मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सपम रंजन सिंह ने मीडिया को यह जानकारी दी। 

यह बैठक ऐसे समय हुई जब कुछ दिन पहले ही मणिपुर में बड़े पैमाने पर हिंसा हुई थी, जिसमें 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। बैठक में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद रहे। सपम रंजन सिंह ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री, उनके चार कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा की प्रदेश इकाई की प्रमुख ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुलाकात की।'' 

उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया कि बैठक में किन मुद्दों को लेकर चर्चा हुई, लेकिन कहा कि मुख्यमंत्री अपनी दिल्ली यात्रा के बारे में पत्रकारों को जानकारी देने के लिए सोमवार सुबह इंफाल में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री आज रात मणिपुर लौट रहे हैं। सूत्रों ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रतिनिधिमंडल के अन्य सदस्यों को बैठक के लिए दिल्ली बुलाया गया था। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!