Edited By Khushi,Updated: 11 Apr, 2026 12:20 PM

Automobile Desk: 90 के दशक की मशहूर एसयूवी टाटा सिएरा अब नए अवतार में बाजार में लौट आई है और आते ही इसने ऑटो सेक्टर में बड़ी चर्चा पैदा कर दी है। इसकी मजबूत बुकिंग और बिक्री ने टाटा मोटर्स की ग्रोथ को तेज कर दिया है।
Automobile Desk: 90 के दशक की मशहूर एसयूवी टाटा सिएरा अब नए अवतार में बाजार में लौट आई है और आते ही इसने ऑटो सेक्टर में बड़ी चर्चा पैदा कर दी है। इसकी मजबूत बुकिंग और बिक्री ने टाटा मोटर्स की ग्रोथ को तेज कर दिया है।
लॉन्च के पहले ही दिन सिएरा को मिलीं 70,000 बुकिंग
नई रिपोर्ट के अनुसार, साल 2026 की पहली तिमाही (जनवरी से मार्च) में टाटा मोटर्स की कुल बिक्री में बड़ा उछाल देखा गया है। इस दौरान कंपनी ने 28,000 से ज्यादा वाहन बेचे, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह आंकड़ा 10,355 यूनिट था। इस तरह कंपनी की बिक्री में करीब 172% की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई। टाटा सिएरा और टाटा कर्व की मांग इस बढ़त की मुख्य वजह रही है। लॉन्च के पहले ही दिन सिएरा को करीब 70,000 बुकिंग मिलीं। अब तक इसकी कुल बुकिंग 1 लाख से ज्यादा हो चुकी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मार्च 2026 तक लगभग 14,000 गाड़ियां ग्राहकों को डिलीवर की जा चुकी हैं। अकेले मार्च महीने में करीब 9,000 यूनिट्स की बिक्री हुई।
टाटा की दूसरी गाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया
सुरक्षा के मामले में भी सिएरा ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इसे भारत NCAP में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है। अब यह टाटा नेक्सन और टाटा पंच के साथ कंपनी की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली एसयूवी में शामिल हो गई है। टाटा की दूसरी गाड़ियों ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। पिछले वित्त वर्ष में टाटा नेक्सन और पंच ने मिलकर 4 लाख से ज्यादा यूनिट्स बेचीं। इनमें नेक्सन ने 2.16 लाख यूनिट्स बेचकर अपने सेगमेंट में पहला स्थान बनाए रखा।
ये हैं फीचर्स
नई टाटा सिएरा का डिजाइन पुराने मॉडल से प्रेरित है लेकिन इसमें आधुनिक फीचर्स जोड़े गए हैं। इसका बॉक्सी लुक, LED लाइट्स और प्रीमियम डिजाइन इसे खास बनाते हैं। अंदर की तरफ इसमें तीन डिजिटल स्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ और नया स्टीयरिंग व्हील दिया गया है, जिससे यह ज्यादा मॉडर्न लगती है। फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 360-डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और लेवल-2 ADAS जैसे एडवांस सेफ्टी और टेक्नोलॉजी फीचर्स मिलते हैं।
इंजन विकल्पों में 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (170bhp) समेत पेट्रोल और डीजल के अन्य विकल्प भी दिए गए हैं। इसकी शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये रखी गई है, जिससे यह मिड-रेंज एसयूवी सेगमेंट में एक मजबूत विकल्प बन जाती है।