माता वैष्णो देवी के दरबार में पहुंचे श्रद्धालुओं की खुशी हुई दोहरी, दरबार में हुई इस सीजन की पहली बर्फबारी

Edited By Updated: 13 Jan, 2023 12:13 PM

mata vaishno devi snowfall katra bhairo bhawan

माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, माता वैष्णो देवी दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं बर्फबारी को देख श्रद्धालुओं की खुशी दोगुनी हो गई है।  इस बर्फबारी को देखकर श्रद्धालु बेहद ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।

नेशनल डेस्क: माता वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए बड़ी खबर है। दरअसल, माता वैष्णो देवी दरबार में सीजन की पहली बर्फबारी हुई है। वहीं बर्फबारी को देख श्रद्धालुओं की खुशी दोगुनी हो गई है।  इस बर्फबारी को देखकर श्रद्धालु बेहद ज्यादा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि हम इसी उम्मीद से आए थे कि शायद हमें वैष्णो देवी में बर्फबारी देखने को मिलेगी। वहीं एक श्रद्धालु कहना है कि माता ने हमारी मनोकामना पूर्ण की है और हमें खुशी है कि हमने यहां पर बर्फबारी देखने को मिल रही है।

जानकारी के मुताब‍िक माता के त्रि‍कुट पर्वत स्‍थ‍ित मां वैष्णो देवी दरबार सहित भैरों घाटी में शुक्रवार की सुबह ताजा बर्फबारी देखने को मिली है। वहीं बर्फबारी में श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए प्रशासन ने भी पूरी तैयारी की हुई  है।   बता दें कि घाटी में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे चला गया था इसके अलावा  सोनमर्ग, गुलमर्ग, पहलगाम और कश्मीर के अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में हिमपात जारी है। 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!