8 साल का ये बच्चा है दुनिया में सबसे लंबा, चाहता है मां को पछाड़ना

Edited By Updated: 03 Jul, 2017 04:36 PM

meerut  s 8 year old karan is now the world  s tallest kid

क्या आपने कभी सोचा है कि कोई 8 साल का बच्चा कितना लंबा हो सकता है...

नई दिल्लीः क्या आपने कभी सोचा है कि कोई 8 साल का बच्चा कितना लंबा हो सकता है। ज्यादा से ज्यादा 3-4 फुट। लेकिन एक बच्चा ऐसा है जिसकी लंबाई 6 फुट 6 इंच है। 8 साल की उम्र में दुनिया का सबसे लंबा बच्चा एक भारतीय है। मौजूदा समय में वह अपने माता पिता के साथ यूपी के मेरठ डिफेंस कालोनी में रह रहा है। इसका नाम करण सिंह है और इसे विश्व का सबसे लंबा बच्चा कहा जा रहा है।
PunjabKesari
 करण सिंह अपने स्कूली दोस्तों की तुलना में दोगुना लंबा है।  इसके बावजूद करण का कद अपनी मां से भी कम है। लंबे कद के चलते करण का नाम दुनिया के सबसे वजनी और लंबे बच्चे के रूप में गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज हो चुका है। आपको आश्चर्य इस बात पर होगा कि करण की मां श्वेतलाना देश की सबसे लंबी महिला का खिताब जीत चुकी है। लेकिन अब इनका बेटा विश्व का सबसे लंबा बच्चा बनने का गौरव हासिल कर रहा है।
PunjabKesari
करण की मां 7 फुट 2 इंच की हैं और बास्केटबॉल खिलाड़ी भी हैं। अब करण को उम्मीद है कि वह जल्द से जल्द अपनी मां से भी ज्यादा लंबा हो जाएगा। करण आम बच्चों की तरह ही जिंदगी व्यतीत करता है, लेकिन उसे जूते और कपड़े ढूंढ़ने में काफी संघर्ष करना पड़ता है। उसके स्कूली जूतों का साइज 12 है। जब वह तीन साल का था, तब उसे 10 साल के लड़के के बराबर कपड़े आते थे।

PunjabKesari

 

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!