Edited By Anu Malhotra,Updated: 28 Aug, 2026 11:51 AM

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और तबाही के बीच मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। नेपाल में बाढ़ में बही एक मृत महिला के शव से जेवर चोरी करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर से लोगों में भारी गुस्सा है और...
नेपाल: नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और तबाही के बीच मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। नेपाल में बाढ़ में बही एक मृत महिला के शव से जेवर चोरी करने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस घटना पर से लोगों में भारी गुस्सा है और नेपाल पुलिस ने इस पर तुरंत कार्रवाई की है।
इस वायरल वीडियो में कम से कम दो लोग एक महिला के शव को घसीटते हुए दिख रहे हैं, जिसकी मौत विनाशकारी बाढ़ में हुई मानी जा रही है। ये लोग लकड़ी के तख्तों और महिला के बालों को पकड़कर शव को खींचते हैं और फिर उसके दोनों कानों से बालियां निकालकर अलग रख देते हैं।
आस-पास कई पुरुष और महिलाएं खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिनमें से कुछ लोग इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर रहे हैं। इस फुटेज की हर तरफ निंदा हो रही है और सोशल मीडिया यूज़र्स मृतकों के साथ हुई इस लूटपाट पर गुस्सा ज़ाहिर कर रहे हैं।
इंडिया टुडे स्वतंत्र रूप से इस वीडियो की सच्चाई या महिला की मौत से जुड़ी परिस्थितियों की पुष्टि नहीं कर सका है। नेपाल पुलिस ने 'X' पर एक पोस्ट में बताया कि मृतका के शव से बालियां चुराने में शामिल लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस ने वीडियो का एक हिस्सा भी शेयर किया है।
यह घटना नेपाल में पिछले कुछ सालों की सबसे भयानक बाढ़ आपदा के दौरान हुई है। नेपाल और तिब्बत में आई विनाशकारी अचानक बाढ़ (flash floods) में लगभग 400 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि सीमा के दोनों ओर 1,468 लोग अभी भी लापता हैं। इस आपदा में सैकड़ों लोग फंसे हुए हैं, जिनमें भारतीय भी शामिल हैं। भारत उन 290 नागरिकों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।