गणेशोत्सव पर रेलवे की बड़ी तैयारी: कोंकण और गोवा रूट पर चलेंगी 262 स्पेशल ट्रेनें, अब तक 1.17 लाख टिकट बुक

Edited By Updated: 01 Sep, 2026 02:20 PM

262 special trains to run on the konkan and goa routes during ganeshotsav

आगामी गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने कमर कस ली है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने कुल 262 विशेष ट्रेनों के फेरे चलाने की घोषणा की है जिनमें से...

मुंबई : आगामी गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने कमर कस ली है। त्योहारी सीजन में यात्रियों को आवागमन में कोई असुविधा न हो इसके लिए रेलवे ने कुल 262 विशेष ट्रेनों के फेरे चलाने की घोषणा की है जिनमें से 1,17,600 से अधिक यात्रियों ने अब तक अपने टिकट बुक भी करा लिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मध्य रेलवे ने कुल 262 विशेष ट्रेनों के फेरे लगाने की घोषणा की है जिनमें 62 अनारक्षित सेवाएं भी शामिल हैं। ये विशेष ट्रेनें 9 सितंबर से मुंबई, पुणे और नागपुर को तटीय कोंकण तथा गोवा के विभिन्न गंतव्यों से जोड़ेंगी। उन्होंने बताया कि इन ट्रेनों में अब तक 1,17,682 यात्रियों ने टिकट बुक किए हैं। 

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार इन विशेष सेवाओं में 200 आरक्षित ट्रेनें शामिल हैं जिनमें एसी सेवाएं, स्लीपर तथा सामान्य डिब्बों वाली ट्रेनें शामिल हैं। इसके अलावा 62 अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरक्षित विशेष ट्रेनों में सावंतवाड़ी रोड के लिए 112 सेवाएं, रत्नागिरी के लिए 64 सेवाएं और मडगांव (गोवा) के लिए 24 सेवाएं शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कौशांबी पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट: मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी नौशाद, हादसे में अब तक 11 की मौ/त

और ये भी पढ़े

    विज्ञप्ति के अनुसार रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्रमुख स्टेशनों पर प्रतीक्षालय, पेयजल, भोजन और शौचालय की व्यवस्था की है। इसके लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भी मदद ली जा रही है। साथ ही यात्रियों के व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने के लिए कतार प्रबंधन प्रणाली भी लागू की गई है। 

    यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अतिरिक्त जवानों और टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रियों को अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही यात्रियों से वैध टिकट और पहचान पत्र साथ रखने को कहा गया है।  

    Related Story

      Trending Topics

      img title
      img title

      Be on the top of everything happening around the world.

      Try Premium Service.

      Subscribe Now!