Heavy Rain Warning: अगले 48 घंटे में इन दो राज्यों में दस्तक देगा मानसून, 19 राज्यों में आसमान से बरसेगी आफत

Edited By Updated: 14 Jun, 2026 11:41 AM

monsoon arrives in 19 states reach up and chhattisgarh in the next 48 hours

देशभर में कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के 19 राज्यों को अपने आगोश में ले चुका है वहीं 10 राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां (Pre-Monsoon) पूरी तरह एक्टिव हैं।

Monsoon Update : देशभर में कुदरत के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। एक तरफ जहां मानसून तेजी से आगे बढ़ते हुए देश के 19 राज्यों को अपने आगोश में ले चुका है वहीं 10 राज्यों में प्री-मानसून गतिविधियां (Pre-Monsoon) पूरी तरह एक्टिव हैं। IMD के मुताबिक मानसून अब झारखंड और ओडिशा के नए इलाकों को कवर करते हुए आगे बढ़ गया है और अगले दो दिनों के भीतर इसके उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रवेश करने की पूरी संभावना है। 4 जून को केरल में एंट्री के बाद मानसून ने महज 9 दिनों में देश के 19 राज्यों में अपनी पहुंच बना ली है।

PunjabKesari

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस समय आसमान में तीन बड़े मौसमी सिस्टम एक साथ काम कर रहे हैं। उत्तरी हरियाणा और उसके आस-पास के आसमान में चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र बना हुआ है जो सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' (पश्चिमी विक्षोभ) का प्रतीक है। इसके साथ ही एक कम दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Zone) भी एक्टिव है।

यह भी पढ़ें: Delhi Fire Blast: सुबह-सुबह रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, फटे 3 सिलेंडर, बिल्डिंग से निकाली गई 75 वर्षीय बुजुर्ग

वहीं पश्चिमी राजस्थान से सटे मध्य पाकिस्तान के ऊपर भी ऊपरी हवाओं का एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है। बात करें अगर दूसरे राज्यों की तो राजस्थान से लेकर मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल के गंगा के मैदानी इलाकों से होते हुए बांग्लादेश तक कम दबाव की एक लंबी ट्रफ रेखा बनी हुई है जो मानसून को खींच रही है।

PunjabKesari

8 राज्यों में भयंकर लू 

बारिश के बीच देश का एक बड़ा हिस्सा अभी भी भीषण गर्मी से तप रहा है। 8 राज्यों— राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में पारा 40°C के पार चल रहा है। बीते दिन महाराष्ट्र का यवतमाल जिला 42.4°C तापमान के साथ देश में सबसे गर्म रहा। वहीं छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 42°C, गुजरात के भावनगर में 41.9°C और राजस्थान के जैसलमेर में 40.8°C तापमान दर्ज किया गया। अगले दो दिनों तक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, विदर्भ, ओडिशा, कोंकण, गोवा और तटीय आंध्र प्रदेश में चिपचिपी गर्मी और उमस परेशान करेगी।

PunjabKesari

19 जून को इन राज्यों में भारी बारिश और आंधी का Alert

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से उत्तर-पश्चिम भारत में 19 जून तक रुक-रुक कर तूफानी बारिश का दौर जारी रहेगा। पहाड़ी इलाके यानि कि हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड में 14 से 19 जून तक लगातार बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है।

PunjabKesari

वहीं मैदानी इलाके दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19 जून तक मौसम खराब रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 18 और 19 जून को भारी बारिश के आसार हैं। पश्चिमी राजस्थान में 15 से 17 जून और फिर 19 जून को धूल भरी आंधी के साथ बारिश होगी। इस दौरान 80 से 90 किमी/घंटे की रफ्तार से विनाशकारी हवाएं चलने और बिजली गिरने की आशंका है।

Dehli-NCR: 19 जून तक गर्मी से रहेगी राहत

राजधानी दिल्ली में पिछले 24 घंटों में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश हुई है। हालांकि अधिकतम तापमान में 2-3°C की मामूली बढ़त देखी गई लेकिन रात का मौसम ठंडा बना हुआ है। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 20-22°C और अधिकतम तापमान 35-37°C के बीच रिकॉर्ड किया गया। 

PunjabKesari

इस दौरान दक्षिण-पूर्वी हवाएं 35 से 45 किमी/घंटे की गति से चलीं जबकि आंधी के दौरान हवा के झोंकों की अधिकतम रफ्तार 76 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में अगले 5 दिन ऐसा ही मौसम रहेगा और लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिलती रहेगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!