Edited By Radhika,Updated: 06 Jun, 2026 10:17 AM

देशभर में इस समय गर्मी का कहर जारी है। इस तपती गर्मी में लोगों को मॉनसून का इंतजार है।IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 25 से 30 जून के बीच दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में दस्तक दे सकता है।
नेशनल डेस्क: देशभर में इस समय गर्मी का कहर जारी है। इस तपती गर्मी में लोगों को मॉनसून का इंतजार है।IMD के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मॉनसून 25 से 30 जून के बीच दिल्ली और उसके आस-पास के इलाकों (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में दस्तक दे सकता है।
जून के अंतिम सप्ताह में बदलेगा मौसम का मिज़ाज
मौसम विभाग के मैप के अनुसार, जून के आखिरी हफ्ते में न सिर्फ दिल्ली-एनसीआर बल्कि हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के कई हिस्सों में भी मॉनसून के आगे बढ़ने की पूरी संभावना है।a इस समय में पहाड़ी इलाकों जैसे जम्मू- कश्मीर, हिमाचल और लद्दाख में मानसून की पहली बारिश होने की संभावना है। बीते साल 29 जून को मॉनसून ने दस्तक दी थी। इस बार मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि समय पर मानसून आने की उम्मीद है।
वीकेंड पर सुहाना हो सकता है मौसम
दिल्ली में हाल ही में Western Disturbance के असर और शुक्रवार सुबह हुई हल्की से मध्यम बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया है। इससे दिल्लीवालों को भीषण गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। वीकेंड को लेकर विभाग का ऐसा अनुमान है कि शनिवार और रविवार को भी राहत जारी रहेगी। दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज- चमक के साथ बारिश और 40-50Kmph की स्पीड से हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 35 से 37°C और न्यूनतम तापमान 24 से 26°C के बीच रहने की उम्मीद है।