Ganesh Visarjan: मुंबई में दूसरे दिन ही 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन

Edited By Updated: 09 Sep, 2024 01:23 PM

more than 62 000 idols immersed in mumbai on the second day

मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नेशनल डेस्क: मुंबई में गणेश उत्सव के दूसरे दिन विभिन्न जलाशयों में 62,000 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। नगर निगम के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
PunjabKesari
बता दें कि बीते शनिवार को गणेश उत्सव शुरू हुआ था, जिसमें बड़ी संख्या में शहर में लोगों और ‘सार्वजनिक मंडलों' (जन समूहों) ने घरों तथा सामुदायिक पंडालों में भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित की। प्रतिमाओं का विसर्जन डेढ़ दिन बाद रविवार दोपहर से शुरू किया गया। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के अधिकारियों ने बताया कि मध्यरात्रि तक समुद्र, अन्य जलाशयों और कृत्रिम तालाबों में 62,569 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
PunjabKesari
कृत्रिम तालाबों में करीब 30 हजार प्रतिमाओं का किया गया विसर्जन
बीएमसी ने कहा, ‘‘विसर्जन के दौरान कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।'' बीएमसी के एक अधिकारी ने बताया कि रविवार को घरों में स्थापित 62,197 प्रतिमाओं और सार्वजनिक रूप से स्थापित 348 प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। प्राकृतिक जलाशयों में प्रदूषण से बचने के लिए बनाए गए कृत्रिम तालाबों में करीब 30 हजार प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया। दस दिवसीय गणपति उत्सव के दौरान श्रद्धालु डेढ़ दिन, पांच दिन, सात दिन और आखिरी दिन (अनंत चतुर्दशी) पर गणपति को विदाई देते हैं।

ये भी पढ़ें....
- रिस्क कम और पैसा ज्यादा, लूट के बाद सोना गिरवी रखकर मौज उड़ा रहे लुटेरे

अक्सर आम लोग सोना गिरवी रखकर कर्ज लेने से बचते हैं, लेकिन लुटेरे इस गोल्ड लोन स्कीम का इस्तेमाल कर मौज उड़ा रहे हैं। हाल ही में पंजाब के बठिंडा जिले से ऐसे 3 मामले सामने आए हैं, जहां लुटेरे लूट के सोने को फाइनेंस कंपनियों में गिरवी रखकर कर्ज ले रहे हैं। इन मामलों में पुलिस ने आरोपियों को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन लूटा हुआ सोना फाइनेंस कंपनियों के पास गिरवी पड़ा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!