MP: सागर में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो परिवारों में गोलीबारी, 2 लोगों की मौत

Edited By Updated: 23 Dec, 2023 11:19 PM

mp firing between two families over old enmity in sagar 2 dead

मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी होने दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य घायल हो गए।

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश के सागर जिले में पुरानी दुश्मनी को लेकर दो परिवारों के सदस्यों के बीच झड़प के दौरान गोलीबारी होने दो लोगों की मौत हो गई और कम से कम छह अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात आगासौद थानाक्षेत्र के शेखुपुरा गांव में हुई इस घटना के संबंध में पांच महिलाओं सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) संजीव उइके ने कहा कि झड़प में शामिल परिवार पड़ोसी हैं और उनके बीच पुरानी दुश्मनी है। उन्होंने बताया कि रूपेंद्र यादव (27) और सरस्वती यादव (45) के परिवार पर शुक्रवार रात करीब नौ बजे उनके पड़ोसियों ने हमला कर दिया तथा इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने बताया कि इस झड़प में छह अन्य घायल हो गए। वैसे अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि वे किस पक्ष से थे।

बीना के पुलिस उपविभागीय अधिकारी प्रशांत सुमन ने कहा कि 16 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक भगवान सिंह यादव और 35-40 साल की उम्र के बीच की पांच महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!