भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था परिवार

Edited By Updated: 13 Apr, 2026 02:06 PM

three members of the same family died in a horrific road accident the family wa

तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब उनकी स्कूटी की टक्कर एक लॉरी से हो गई।

नेशनल डेस्क: तेलंगाना के विकाराबाद जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी और उनकी बेटी की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। यह हादसा तब हुआ जब उनकी स्कूटी की टक्कर एक लॉरी से हो गई।

पुलिस के अनुसार, पीड़ति परिवार एक विवाह समारोह में शामिल होने के बाद रुकमापुर गांव से जहीराबाद जा रहा था, तभी वे पेद्देमुल मंडल में थट्टेपल्ली गांव के बाहरी इलाके में वे इस दुर्घटना का शिकार हो गए। मृतकों की पहचान कविराज (40), पवनी (35) और उनकी बेटी कीथना (11) के रूप में हुई है। हादसे में घायल हुए बेटे को इलाज के लिए तांडूर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!