वृंदावन में दर्दनाक हादसा... एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

Edited By Updated: 11 Apr, 2026 12:20 AM

7 members of the same family die tragic accident in vrindavan

उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि पीड़ित परिवारों में...

नेशनल डेस्क : उत्तर प्रदेश के वृंदावन में यमुना नदी में नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें 10 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में एक ही परिवार के 7 सदस्य शामिल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि पीड़ित परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

धार्मिक यात्रा पर आए थे श्रद्धालु

जानकारी के मुताबिक, जगराओं के श्री बांके बिहारी क्लब की ओर से दो बसों में करीब 130 श्रद्धालु वृंदावन यात्रा पर आए थे। इनमें से लगभग 90 लोग जगराओं के थे, जबकि अन्य श्रद्धालु अलग-अलग शहरों से शामिल हुए थे। यह चार दिन की धार्मिक यात्रा पर आए थे और बांके बिहारी मंदिर के दर्शन करने पहुंचे थे।

एक ही परिवार के 7 लोगों की गई जान

हादसे में जगराओं निवासी एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में मधुर बहल, उनकी माता कविता बहल, चाचा चरणजीत, चरणजीत की पत्नी पिंकी बहल, मधुर की बुआ आशा रानी, दूसरी बुआ अंजू गुलाटी और फूफा राकेश गुलाटी शामिल हैं। हालांकि परिजनों का कहना है कि पूरी सूची मिलने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

केशी घाट के पास पलटी नाव

यह हादसा केशी घाट के पास हुआ, जहां पर्यटकों से भरी नाव पोंटून पुल से टकराकर पलट गई। नाव में 30 से अधिक लोग सवार थे, जो नदी में गिर गए। राहत और बचाव कार्य के दौरान 22 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई।

प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही विधायक कुलवंत सिद्धू पीड़ित परिवारों के पास पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जानकारी जुटा रहा है और हर संभव सहायता दी जाएगी।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। वहीं, घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता दी जाएगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!