कांग्रेस अपने फायदे के लिए किसी को भी दांव पर लगा सकती है: पीएम मोदी

Edited By vasudha,Updated: 20 Mar, 2021 04:19 PM

narendra modi assam election campaign

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के चबुआ असम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक चायवाला, आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि टी गार्डन्स में काम करने वाले श्रमिक साथियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए...

नेशनल डेस्क: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के चबुआ असम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि एक चायवाला, आपके दर्द को नहीं समझेगा तो कौन समझेगा। उन्होंने कहा कि मैं विश्वास दिलाता हूं कि टी गार्डन्स में काम करने वाले श्रमिक साथियों का जीवन स्तर सुधारने के लिए NDA सरकार का अभियान और तेज किया जाएगा।

 

किसानों की आय बढ़ाने के लिए भाजपा कर रही है काम: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि असम के नौजवानों को नए अवसर देने के लिए, उद्योगों के लिए बेहतर माहौल बनाने के लिए, महिलाओं को और सशक्त करने के लिए, किसानों की आय बढ़ाने के लिए भाजपा सरकार निरंतर काम कर रही है। उन्हाेंने कहा कि  यहां 5 साल पहले ब्रह्मपुत्र पर पुलों की स्थिति क्या थी, ये आप भलीभांति जानते हैं। नए ब्रिज तो छोड़िए जो सालों पहले अटल जी की सरकार ने शुरु किए थे, उन्हें भी कांग्रेस सरकारों ने लटका दिया था। हमने इन प्रोजेक्ट्स को तेज़ी से पूरा किया।


कांग्रेस समय का लाभ उठाना चाहती है: पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले पांच सालों में NDA सरकार ने असम के विकास के लिए एक मजबूत ठोस नींव रखी है। इस नींव पर असम के तेज विकास की सशक्त इमारत खड़ी करने का समय है। कांग्रेस और उसके साथी इसी समय का लाभ उठाना चाहते हैं। बीते पांच वर्षों में असम ने जो हासिल किया है अब वो उसे लूटना चाहते हैं। इसलिए आपको सतर्क रहना है। आपको याद रखना है कि कांग्रेस अपने फायदे के लिए किसी को भी दांव पर लगा सकती है।


सबका विकास-सबका विश्वास पर काम कर रही सरकार: पीएम मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि एक तरफ हमारी सरकार, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के पवित्र मंत्र पर काम कर रही है, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस आज झूठी घोषणाओं का भोंपू बनकर रह गई है। उसकी ये सच्चाई देश भर के लोग देख भी रहे हैं, समझ भी रहे हैं। उन्होंने कहा कि कभी देश की सबसे बड़ी पार्टी कांग्रेस, आज सिमटती जा रही है। कारण बिल्कुल साफ है। कांग्रेस में प्रतिभा के प्रति सम्मान नहीं है, सत्ता का लालच सर्वोपरि है।सत्ता के लिए ये किसी का भी साथ ले सकते हैं, किसी का भी साथ दे सकते हैं।

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!