ट्रेन में भूख-प्यास से डेढ़ साल की मासूम ने तोड़ा दम, मौत के बाद भी बच्चे को दूध पिलाती रही बेबस मां

Edited By Updated: 03 May, 2022 01:40 PM

national news punjab kesari social media railway station bachi bikaner

सोशल मीडिया पर इनदिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने सभी की आंखों में आंसू ला दिए। दरअसल रेलवे स्टेशन पर भूख-प्यास के एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत उसकी मां के ही गोद में हो गई।

नेशनल डेस्क: सोशल मीडिया पर इनदिनों एक ऐसी तस्वीर वायरल हो रही है जिसने सभी की आंखों में आंसू ला दिए। दरअसल रेलवे स्टेशन पर भूख-प्यास के एक डेढ़ साल की बच्ची की मौत उसकी मां के ही गोद में हो गई। मां बेटी को गोदी में लिए कलेजे से लिपटी रही लेकिन बेटी की सांस कब थम गई, इसका अंदाजा तक उसे नहीं लगा। यह दिल दहला देने वाला मामला बीकानेर रेलवे स्टेशन का है। 

जानकारी के मुताबिक गर्मी के कारण बच्ची काफी देर से भूख, प्यास से तड़प रही थी।  स्टेशन पर सार्वजनिक स्टैंड से पानी तो मिल गया, लेकिन खाना खरीदने के लिए पैसे नहीं थे। जिसकी वजह से मां की गोद में ही बेटी ने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया। बच्ची कब चल बसी उसे पता ही नहीं चला।

करीब एक घंटे तक जब बच्ची में कोई हरकत नहीं हुई तो मां ने उसे पुकारा। हिलाया- ढुलाया। बच्ची का मुंह खुला था। आंखें स्थिर थीं। बेटी की जब धड़कनें सुनाई नहीं दी तो वह समझ गई कि बेटी की मौत हो गई है। मौत के बाद भी बेबस मां बच्चे को दूध पिलाती रही। बच्चे के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जो हमारे सिस्टम पर सवालिया निशान खड़े कर रहे हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!