Edited By Radhika,Updated: 17 Feb, 2026 11:36 AM

027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले ही सियासी पारा चढ़ चुका है। कांग्रेस से हाल ही में नाता तोड़ने वाली पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने अब सीधे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप...
नेशनल डेस्क: 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले ही सियासी पारा चढ़ चुका है। कांग्रेस से हाल ही में नाता तोड़ने वाली पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने अब सीधे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं और उनके आस-पास के लोग पंजाब में कांग्रेस को दीमक की तरह चाट रहे हैं।
कथनी और करनी में भारी अंतर
नवजोत कौर ने कोयंबटूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी बातें तो बहुत अच्छी और समझदारी वाली करते हैं, लेकिन उनके काम और बातों में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने दावा किया, "मैं पिछले 8 महीनों से उनसे मिलने का समय मांग रही थी ताकि उन्हें पंजाब में पार्टी की खराब हालत और बढ़ते भ्रष्टाचार के बारे में बता सकूँ, लेकिन उन्होंने मिलने तक का समय नहीं दिया।"

टिकट बेचने का लगाया गंभीर आरोप
नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के पद और चुनाव टिकट बेचे जा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें यह नहीं पता कि उनके नीचे क्या चल रहा है, तो वह उस नेतृत्व की कुर्सी के लायक नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इर्द-गिर्द भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा है और ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
वादाखिलाफी का भी जिक्र
सिद्धू ने पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद, 7 विभाग और सांसद बनाने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति रही, तो कांग्रेस पंजाब में बुरी तरह हारने वाली है।