किसानों के लिए सिर्फ राहुल गांधी ही खड़े हैं, तेलंगाना के मुख्यमंत्री का बड़ा दावा

Edited By Updated: 15 Feb, 2026 10:33 PM

only rahul gandhi is standing for farmers telangana cm

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि एकमात्र राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जिन्होंने अमेरिका के साथ ''कमजोर और समझौतावादी'' व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राहुल...

नेशनल डेस्क : तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने रविवार को कहा कि एकमात्र राहुल गांधी ऐसे नेता हैं जिन्होंने अमेरिका के साथ ''कमजोर और समझौतावादी'' व्यापार समझौते को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने राहुल गांधी पर ''अपनी नकारात्मक राजनीति से भारत की प्रगति को बाधित करने'' का आरोप लगाया।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है और ''किसानों को धोखा देना देश के साथ विश्वासघात करने और देश को बेच देने के बराबर है''। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक रूप से राजनीतिक मतभेदों को दरकिनार करते हुए, संपूर्ण भारतीय राजनीति किसानों की रक्षा के लिए एकजुट हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा, "आज भारतीय किसानों के लिए केवल एक ही नेता (राहुल गांधी) खड़ा है और वह व्यापार समझौते के नाम पर केंद्र सरकार द्वारा किए गए कमजोर, समझौतावादी तथा असफल आत्मसमर्पण पर सवाल उठा रहा है। खुद को याद दिलाने का समय- जय जवान, जय किसान और जय संविधान।"

किशन रेड्डी ने कांग्रेस नेता की कड़ी आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि उनकी टिप्पणियां समझौते के बारे में किसानों और निर्यातकों को ''गुमराह करने एवं डराने'' के उद्देश्य से की गईं। उन्होंने कहा, ''राहुल गांधी की किसानों और निर्यातकों को गुमराह करने वाली भय फैलाने की रणनीति अब काम नहीं आएगी, क्योंकि तथ्य उनके बयानों के विपरीत हैं।'' रेड्डी ने कहा, ''भारत आज चार लाख करोड़ रुपये का वस्त्र निर्यात करता है और 38 विकसित देशों को शामिल करने वाले हमारे नौ मुक्त व्यापार समझौतों (एफटीए) ने 45 लाख करोड़ रुपये के संभावित वस्त्र बाजार के द्वार खोल दिए हैं।''

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता ने कहा कि अमेरिका के साथ मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए), अन्य मुक्त व्यापार समझौतों के साथ मिलकर, निर्यात को काफी बढ़ावा देगा तथा रोजगार के पर्याप्त अवसर सृजित करेगा। विशेष रूप से इसका लाभ तेलंगाना में भी मिलेगा, जहां मोदी सरकार वारंगल में काकातिया मेगा टेक्सटाइल पार्क को देश के सात मेगा टेक्सटाइल पार्क में से एक के रूप में विकसित कर रही है। उन्होंने पूछा, ''राहुल गांधी तेलंगाना में रोजगार लाना चाहते हैं या नहीं?'' केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी कपास की मांग में गिरावट का दावा करके भारतीय किसानों को डराने की कोशिश करते हुए कपड़ा निर्यातकों पर हमला कर रहे हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!