Edited By Pardeep,Updated: 16 Jul, 2026 09:54 PM

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2026 में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर...
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (NEET UG) 2026 की फाइनल आंसर-की आधिकारिक परीक्षा पोर्टल पर जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) 2026 में शामिल हुए थे, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी फाइनल आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं। अब परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर फाइनल उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं और अपने संभावित स्कोर का अनुमान लगा सकते हैं।
NTA द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, यह फाइनल आंसर-की प्रोविजनल आंसर-की के खिलाफ उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद तैयार की गई है। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि इसी फाइनल आंसर-की का उपयोग नीट (यूजी) 2026 के अंतिम परिणामों को तैयार करने के लिए किया जाएगा।
छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने संभावित अंकों का सटीक अनुमान लगाने के लिए आधिकारिक पोर्टल से इस संशोधित आंसर-की को तुरंत डाउनलोड करें। अब उम्मीद जताई जा रही है कि NTA किसी भी समय नीट यूजी 2026 के परिणामों की घोषणा कर सकता है।
NEET UG Final Answer Key 2026 Download: ऐसे डाउनलोड करें आंसर की
- सबसे पहले NEET UG की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर जाकर NEET UG Re Exam Final Answer Key 2026 Download लिंक पर क्लकि करें।
- यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
- आंसर की आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।